Posts

Showing posts from February, 2026

बस तुम मुझें समझना

 जब सब समझना बंद कर दे मुझें  तब तुम समझने की कोशिश करना  ज़ब मैं बोलते बोलते चुप हो जाऊ कभी  तब मेरे उस मौन में मेरी व्यथा को समझना  मैं परेशान होने पर भी कभी नहीं कहती  बस उस वक्त मेरे गिरते हुए आँसुओं को समझना  दम घुटता है मेरा लोगों की भीड़ मैं अक्सर  मेरी उस समय की चिड़चिड़ाहट को समझना   सुनो मेरी अब हर ख्वाइश तुमसे हैं  पर उस ख्वाब तुम कैसे हो इस बात को समझना  अब तक घर में सबको सम्हाला हैँ मैंने  पर अब थक के टूट गई हूं मैं मेरी इस थकान को समझना  बहुत साधारण सी लड़की हूँ मैं  तुम ना समझे तों खुद से हर जाउंगी इस बात को समझना।❤️

कुछ ठीक नहीं

Image
जिंदगी एक अजीब कसमक्स मे हैं  जहाँ सब ठीक तो लगता हैं  पर मन कहता हैं कुछ ठीक नहीं। एक नये रिश्ते में जुड़ गई हूँ  उम्मीदों की गठरी बाधे चल रहीं हूं  पर मन कहता है कुछ तो ऐसा हैं जो ठीक नहीं। हस्ती हूं बेमतलब भी मुस्कुराती हूं  छुपा लेती हूं अनकही  बातें हर गम को  फिर भी मेरे कुछ अपने समझ जाते हैं कुछ तो ठीक नहीं।