बरसाने सांझी
सखी आज बरसाने साँझी पुजवाई
कुसुम चुन चुन आज सखी नंदगांव सो लाई
केसर कुमकुम पूजत साँझी मांग सिंदूर सजाई
काहे मुसकावत कुँवरि राधिका हमकौं देऊ बताई
किशोरी का हित पूजत साँझी काहे रहीं सकुचाई
फिर फिर लाड़ली कुँज ओर निरखत प्यारों परो दिखाई
चतुर सहेली प्यारी हित जानत श्याम सुंदर संग ले लाई
भानुजा गुरुदेव कृपा सो यह छवि नैनन माही बसाई
श्री राधिका जी के प्रिया सांझी उत्सव की बधाई
मनवांछित फल पाइए जो कीजे इहि सेव।
सुनो कुंवरि वृषभान की यह साझी सांचौ देव।
भानुजा शर्मा
Comments
Post a Comment