गुरु चरण

हम गुरु चरनन के सहारे, कोई का जानै विचारे
पड़े रहत गुरु चरण शरण मे,गुरु पद पंकज वारे
कोई का जानै विचारे

2.हम मधुर सुधा रस वारे,कोई का जानै विचारे
  सुर संगीत  एक नाम जप,गुरु चरनन शीश हमारे
  कोई का जानै विचारे

3.सखी ललिता गुरु हमारे,कोई का जानै विचारे
  वृषभानु बैठी उत्सव में, निधिवन लुटावन वारे
   कोई का जानै विचारे

4.'भानु सखी' गुरुदेव कृपा से,जागे भाग्य हमारे
  कोई का जानै विचारे
हम गुरु चरनन के सहारे, कोई का जानै विचारे

Comments

Popular posts from this blog

कब दरशन पाऊ

आशुतोष