रास पूर्णिमा

नृत्य प्रवीण दोऊ प्रीतम प्यारी
कनक जटित रास मंडल अद्भुत
महारास की शोभा न्यारी।

 शरद पूर्णिमा उत्सव भारी
 किंकणी कंकन ताल मृदंग ढप
 बाँसुरी की धुन प्यारी।

श्वेत वसन प्रियतम प्यारी
एक ही मुद्रा दोऊ छवि नाचे
भानु तिरछी नैन कटारी।

रास पूर्णिमा ( शरद पूर्णिमा) की शुभकामनाएं🙏🙏
भानुजा शर्मा✍️✍️


Comments

Popular posts from this blog

कब दरशन पाऊ

आशुतोष