गुरुदेव


       गुरुदेव

साज सारे जगत के बेजान से लगे
मुरली सी धुन ने हमको पागल बना दिया
गुरुवर मुझे आप ने जीना सीखा दिया 

लहरों में बह रही थी किनारे की खोज में
थाम के हाथ मेरा किनारे लगा दिया 
गुरुवर मुझे आप ने जीना सीखा दिया 

मोह माया के दलदल फसती ही जा रही थीं
प्रभु से प्रेम सीखा के मुझे उनका बना दिया 
गुरुवर मुझे आप ने जीना सीखा दिया 

तब से भटक रही थी मिथ्या के भान में
निकुंज में ले जाकर दर्शन करा दिया
गुरुबर मुझे आप ने जीना सीखा दिया 

पहुंचा दिया मुझे किशोरी चरणों में
गुरुवर ने भानुजा का जीवन सार्थक बना दिया
गुरुबर मुझें आप ने जीना सीखा दिया 
गुरुपूर्णिमा की शुभकामनाएं

भानुजा शर्मा
करौली(राजस्थान)


Comments

Popular posts from this blog

कब दरशन पाऊ

आशुतोष