युगल नृत्य

निकुंज भवन बैठे प्रिया प्रीतम
मंजरी किंकरि सेवा में सारी

देख युगल को सब हरषाये
प्यारी सखी सब नाचे गाए

कोई बजावत कोई गावत
नित्य करन सब आगे आवत।

ललिता सखी बड़ी सयानी
हाथ पकर किशोरी लानी।

देख नृत्य श्याम हरषावे
मुरली में राधे ही गावे।

ललिता सखी श्याम ले आई
युगल छवि सबके मन भाई

पूरण भई लालसा मन की
युगल नृत्य देख नैनन की।

भानुजा✍️

Comments

  1. Radhe radhe 🙏🙏👌👌👌❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

कब दरशन पाऊ

आशुतोष