" जोगन हो गई तेरी सांवरिया"

  मैं तो जोगन हो गई श्याम मैं तो नाचूंगी
  नाचूंगी हरषाऊंगी.....
 मैं तो  जोगन हो गई श्याम मैं तो नाचूंगी।
 
1.छोड़ी मैने यारी सारी...
मैं तो तुझे ही यार बनाऊगी

2.ना भावे मोहे झुठी दुनिया
मैं तो तुझ में ही रम जाऊगी

3.साज सुनें मैने सबरे जगत के
तेरो ही नाम  बस में गांऊगी।

4.आवत जावत कुंज गली में
 मैं तो तेरी ही बाट निहारुगी।।

5.रंगवाई मैने श्याम चुनरिया
मैं तो खुद भी अब रंग जाऊंगी

6.मन में बस गई तेरी सुरतिया।
मैं तो निरख निरख सुख पाऊंगी ।।

7.होगई जोगिन भानु सांवरिया
मैं तो वृंदावन अब को जाऊंगी ।।

            भानुजा शर्मा🙏





Comments

Popular posts from this blog

कब दरशन पाऊ

आशुतोष