रिश्ते नाते

छोड़ू सारे रिश्ते नाते
छोड़ू सारी जग की बातें
श्याम पिया सो नैन लगा के
तन मन सो गाउ राधे राधे।

चरनन प्यारे के शीश झुकाऊँ
प्रिया प्रीतम को लाड़ लड़ाऊँ
बाँकी चितवन मन में बसाऊँ
युगल चरण रज शीश चढाऊँ।।

राधा मेरी बहुत हैं भोरी
लाला नटखट प्यारो।
नटखट के प्राण हैं प्यारी
जापे सर्वस्व माधव ने वारों।

भानुजा✍️✍️

Comments

Popular posts from this blog

कब दरशन पाऊ

आशुतोष