✍️✍️✍️✍️केली विलास

लाड़ लड़ावत प्यारी कोमल सेज बनाये
करत विलास कुसुम सेज पे
शोभा वरण ना जाये।

मोतियन चन्द्रका नीली चुनर प्रिया मन भाये
उरझत कारी कंचुकि प्यारो
राधिका इत उत नैन ढ़राये।

अंग से अंग लगावत प्यारो हिये उमंग ना समाये
करत केली विलास निकुंजन
किशोरी हरष हरष हरषाये।

जागे भाग्य गुरुदेव कृपा सो
कहत ना बनत यह छवि भानु
जब हिये युगल समाये।

भानुजा✍️✍️✍️

Comments

Popular posts from this blog

कब दरशन पाऊ

आशुतोष